
कोरबा-चांपा मार्ग में बसे ग्राम उरगा से सीधे सर्वमंगला की ओर होते कुसमुंडा पहुंचने वाली रेल लाइन परियोजना का काम बड़ी तेजी से चल रहा है।
यह रेल लाइन कोरबा शहर को छोड़ शहर के बाहर ग्राम कुदुरमाल से सीधे हसदेव नदी को पार कर किनारे-किनारे सर्वमंगला होते हुए कुसमुंडा तक पहुंच रही है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े ब्रिज का काम चल रहा है। इसी कड़ी में सर्वमंगला-कनवेरी सड़क मार्ग पर रेल लाइन को गुजारने के लिए बनने वाला अंडरब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसके बाद इस अंडरब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।
आपको बता दें ब्रिज के नहीं बने होने से वाहनों को खड़ी चढ़ाई का सामना करना पड़ रहा था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई कई बार आंदोलन किए गए, परिणामस्वरूप यह अंडरब्रिज बनकर तैयार हो गया है।