Tuesday, May 20, 2025
HomeBlogखून से लथपथ मिला राज मिस्त्री का शव- मृतक बताया जा रहा...

खून से लथपथ मिला राज मिस्त्री का शव- मृतक बताया जा रहा कोरबा निवासी

कोरबा जिले के निकटस्थ जिलान्तर्गत घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक राज मिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं प्रारंभिक जांच के पश्चात पुलिस के द्वारा उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौद के औरामुड़ा का है। जहां खून से लथपथ एक राज मिस्त्री का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच जाँच में जुट गई है। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान ओमप्रकाश गोंड उम्र लगभग (50वर्ष) कोरबा जिला बालको निवासी के रूप में की गयी है।
बताया जा रहा है कि वह औरामुड़ा में रह कर ठेकेदार के अंदर राज मिस्त्री का काम करता था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे प्रारंभिक जांच के पश्चात पुलिस के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक के साथ उसके बेटा-बहु भी रहते थे। सुबह जब गाँववालों ने घर के सामने बरामदे में मृतक के शव को देखा तो ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक के बेटा-बहु भी घर से गायब बताये जा रहे हैं। मामले में पुलिस आसपास के लोगों से भी गहन पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular