Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा जिले के जमनीपाली स्थित मोहनम बिग बाजार के संचालकों को मिसब्रांड पैक्ड सूजी मामले में बड़ा झटका लगा है। कटघोरा न्यायालय द्वारा लगाए गए 3 लाख रुपये के अर्थदंड को चुनौती देते हुए आरोपियों ने उच्च न्यायालय और जिला ट्रिब्यूनल में अपील दायर की थी। जानकारी के अनुसार, इस मामले में मोहन जैन, सुरेंद्र जैन समेत कुल चार आरोपियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और मिसब्रांड पैक्ड सूजी के मामले में कार्रवाई की गई थी। कटघोरा न्यायालय ने प्रत्येक आरोपी पर 3 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई थी। बाद में आरोपियों ने इस फैसले को चुनौती देते…

Read More

कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती में कथित रूप से महुआ शराब की खुलेआम बिक्री जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का कारोबार संचालित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि देसी और विदेशी शराब की उपलब्धता नहीं होने या महंगी होने के कारण कई लोग महुआ शराब की ओर रुख कर रहे हैं। इससे न केवल अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनस्वास्थ्य से जुड़े सवाल भी खड़े…

Read More

कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला श्रमिकों के हितों को लेकर कोयला मजदूर सभा ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। संगठन के संभागीय प्रभारी केदार नाथ अग्रवाल की अनुशंसा पर केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने संयुक्त सलाहकार समिति यानी जेसीसी के सदस्यों की नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी किया है। इस नियुक्ति के तहत लक्ष्मण सिंह को कुसमुंडा क्षेत्र का नया जेसीसी सदस्य मनोनीत किया गया है, जबकि क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू को पुनः जेसीसी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के…

Read More

कोरबा। शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच में कैथलैब सुविधा शुरू होने के बाद हृदय रोगियों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने लगी हैं। इससे गंभीर मरीजों को रायपुर या अन्य महानगरों में उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ रहा और समय पर इलाज मिलने से जीवन रक्षा आसान हो रही है।भीषण गर्मी, अनियमित खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण इन दिनों हृदय संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई लोग सीने में जलन, गैस, अपच और बेचैनी को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई मामलों में…

Read More

कोरबा जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाई बालको वेदांता एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला स्थानीय युवाओं और मजदूरों को रोजगार दिए जाने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा बालको वेदांता प्रबंधन से स्थानीय मजदूरों और कर्मचारियों की संख्या संबंधी जानकारी मांगी गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस पत्र के आधार पर जानकारी मांगी गई, उसका विभागीय रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि मंत्री द्वारा पत्र जारी किया गया था, तो उसका विधिवत संधारण…

Read More

कोरबा जिले के बरपाली क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बरपाली समेत आसपास के दर्जनों गांव पिछले लगभग 40 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार तेज आंधी और बारिश के दौरान एक महुआ का पेड़ 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली के तार टूट गए और शासकीय विद्यालय बरपाली की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप…

Read More

कोरबा जिले में कबाड़ कारोबार बंद होने के बाद अब अवैध नशे का कारोबार तेजी से फैलने लगा है। आरोप है कि कुछ कथित पत्रकार खुद को मीडिया प्रतिनिधि बताकर इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रहे हैं और खबर न चलाने के नाम पर लोगों को धमका रहे हैं। हमारी टीम जब मामले की पड़ताल करने मौके पर पहुंची, तो कथित तौर पर गांजा सप्लाई से जुड़ी बस और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। इसी दौरान हमारी टीम को धमकी भरे फोन भी आए, जिसकी रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। आरोप है कि अवैध कारोबार से जुड़े लोग मीडिया…

Read More

कोरबा जिले के अप्पू गार्डन वाटर पार्क में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रामनगर निवासी प्रीति महत अपने परिवार के साथ वाटर पार्क घूमने गई थीं। इसी दौरान नहाने के समय उनका बैग और मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़िता प्रीति महत ने बताया कि बैग में मोबाइल फोन के साथ करीब 77 हजार रुपये के सामान और नगदी रखी हुई थी। काफी तलाश करने के बाद भी बैग और मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी है और लिखित शिकायत दर्ज कराई है।…

Read More

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में नगर पंचायत सरगांव के सांस्कृतिक भवन में संभागीय पत्रकार मिलन एवं संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव मनोज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, प्रदेश सह सचिव साखन दर्वे, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडेय, सहित मुंगेली, बिल्हा एवं पूरे संभाग के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश महासचिव ने बताया कि विगत चार वर्षों से मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने…

Read More

कोरबा जिले के करतला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत में कराए जा रहे निर्माण कार्य बेहद घटिया स्तर के हैं, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा और शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने सरपंच और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनसे फोन पर संपर्क…

Read More