Author: जितेंद्र हथेल

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ बड़ा फेरबदल किया गया है। बस्तर से लेकर सरगुजा और कोरबा तक पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक यानी DGP ने 34 निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला आदेश सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। आदेश के तहत कई निरीक्षकों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें निरीक्षक मनीष नगर और नागेश साहू के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कानून-व्यवस्था को और…

Read More

कोरबा। जिले में आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपका, कटघोरा, बाकीमोगरा, दर्री, कोरबा शहर सहित सातों आबकारी सर्किलों में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान विभागीय कर्मचारियों के साथ कथित रूप से निजी व्यक्तियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आबकारी विभाग में अधिकारी और कर्मचारी पहले से मौजूद हैं, तो फिर प्राइवेट लोगों को विभागीय कार्रवाई के दौरान साथ लेकर चलने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? इन निजी व्यक्तियों की विभाग में क्या…

Read More

कोरबा। आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कुछ नाम विभाग में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पवन राजवाड़े के साथ रमाकांत दुबे, कृष्णा कुमार राजवाड़े, कुंदन चंद्र और प्रजेश शिग के नाम को लेकर विभागीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर शिकायतें सामने आने के बाद भी इन नामों को लेकर विभाग इतनी नरमी क्यों बरत रहा है? सबसे बड़ा सवाल पवन राजवाड़े की पोस्टिंग को लेकर है। अगर पहले शिकायतें हुई हैं, तो कार्रवाई या स्थानांतरण के…

Read More

भिलाई बाजार। दीपका कॉलोनी स्थित मातृ छाया में मीना राठौर एवं हर्षा जायसवाल की अगुवाई में सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सावन उत्सव का उल्लास देखने को मिला।सावन महोत्सव में शामिल महिलाओं ने सावन झूले का आनंद लिया। साथ ही प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पुष्पलता राठौर को सावन क्वीन चुना गया।इस अवसर पर मीना…

Read More

सक्ती। सक्ती थाना क्षेत्र के महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, जिसकी कीमत लगभग 95 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि साईं मंदिर से भगवान साईं का मुकुट चोरी हो गया है और चोरी करने वाला व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था।मामले में पुलिस…

Read More

कोरबा। निहारिका टॉकीज में दर्शकों को टिकट मल्टीप्लेक्स जैसी सुविधाओं के नाम पर बेचे जाने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने का आरोप सामने आया है। दर्शकों का कहना है कि टिकट लेने के बाद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।दर्शकों के मुताबिक, सिनेमाघर में एसी चालू नहीं था और पंखे भी नहीं चल रहे थे। गर्मी और उमस के बीच फिल्म देखने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दर्शकों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन उन्हें कथित तौर पर यह कहकर टाल दिया गया कि मालिक से जाकर शिकायत करें।दर्शकों का कहना है…

Read More

कोरबा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर इस्लामिक जमात कोरबा के तत्वावधान में 19 अगस्त, बुधवार को शहर में भव्य कार एवं बाइक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में कोरबा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार जुलूस शाम 4 बजे सीतामढ़ी गौ माता चौक से प्रारंभ होगा। जुलूस के दौरान कर्नाटक से कारी शाहिद हुसैन नूरी, गुजरात से सुहैल कादरी फातमी तथा कर्नाटक से गाजी रजा खान की विशेष तशरीफआवरी होगी। इस दौरान वे अपनी सुरीली आवाज में नात-ए-पाक एवं मनकबत पेश करेंगे।इस्लामिक जमात कोरबा ने शहर एवं…

Read More

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत नकटीखार में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी जनहित मांगों के पूरा नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन के समक्ष समस्याएं रखी गईं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों की पहली मांग नकटीखार शासकीय प्राथमिक शाला से तालाब पारा जाने वाले मार्ग को लेकर है। तालाब के पास पुलिया और उचित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने यहां जल्द पुलिया निर्माण और रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग…

Read More

कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर डॉ. एस. चंदानी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से प्रेरणा लेने का अवसर देता है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।डॉ.…

Read More

कोरबा। जिले के सीतामढ़ी निवासी और शहर में परिचित चेहरा रहीं मालती किन्नर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों, परिचितों और समर्थकों में शोक की लहर है।मालती किन्नर सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहती थीं। वह अपनी टीम के साथ लोगों के सुख-दुख में शामिल होती थीं और जरूरत के समय लोगों के बीच पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाती थीं। इसी वजह से सीतामढ़ी सहित कोरबा शहर में उनकी अलग पहचान बनी हुई थी।मालती किन्नर नगर निगम पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुकी थीं। चुनाव के दौरान भी वह लोगों के बीच…

Read More