Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा। हृदय रोगियों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनकेएच कोरबा में नियमित रूप से विशेष कार्डियक सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रायपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने आयोजित कार्डियक कैंप में 70 से अधिक मरीजों की जांच की।मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की सलाह दी गई। गंभीर हृदय संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की आवश्यक उपचार प्रक्रियाएं भी की गईं।पिछले दो दिनों में एनकेएच में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गईं। अस्पताल प्रबंधन…
सक्ती। जिले में सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्ती पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने पूर्व में सट्टा खेलने और खिलाने के मामलों में संलिप्त रहे लोगों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने स्पष्ट किया कि सट्टा खेलना और खिलाना कानूनन अपराध है। इससे व्यक्ति आर्थिक संकट में फंसने के साथ परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में सट्टा खेलने, खिलाने या किसी भी अवैध गतिविधि में दोबारा संलिप्त पाए जाने…
सक्ती जिले में बंधन बैंक की लोन राशि में धोखाधड़ी और गबन के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सक्ती का है, जहां अपराध क्रमांक 221/2024 के तहत धारा 420 भादवि में प्रकरण दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार, बंधन बैंक में जमा की जाने वाली 1 लाख 42 हजार 550 रुपये की लोन राशि बैंक खाते में जमा नहीं की गई। आरोप है कि आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रकम आपस में बांटकर उपयोग कर ली।जांच के दौरान आरोपी कमलेश सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी जावलपुर, थाना बलौदा, जिला…
मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एल्युमिनियम फ्रेम समेत चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामदसमाचार स्क्रिप्टकोरबा के मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद टीम ने लगातार पतासाजी की और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की निशानदेही पर कॉलेज से चोरी किए गए एल्युमिनियम के…
कोरबा। भगवत नगर, खरमोरा-पोड़ीबहार के वार्ड नंबर 32 में सड़क की बदहाली को लेकर रहवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि और पार्षद विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाकर वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। रहवासियों के मुताबिक, कई साल बीत चुके हैं। आसपास के कई रास्तों और गलियों में सड़क निर्माण हो चुका है। यहां तक कि जहां केवल दो-चार घर हैं, वहां भी सड़क बना दी गई, लेकिन भगवत नगर का यह मुख्य…
कोरबा। कोतवाली थाना और मानिकपुर चौकी क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे के खेल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कल्याण, श्री देवी, टाइम बाजार, मिलन डे, राजधानी डे, राजधानी नाइट और मिलन नाइट जैसे ऑनलाइन सट्टा गेम संचालित किए जाने का दावा किया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर दो युवकों के माध्यम से सट्टे का संचालन किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, इस पूरे नेटवर्क के कथित मुख्य संचालक के रूप में रविशंकर नगर निवासी एक व्यक्ति का नाम भी सूत्रों के हवाले से सामने…
कोरबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला जेल कोरबा में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा देखने को मिला। जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 92 पुरुष बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। इस दौरान कुल 251 बहनों ने जिला जेल पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं सुरक्षित भविष्य की कामना की। वहीं, जिला जेल में निरुद्ध 2 महिला बंदियों से 3 भाइयों ने राखी बंधवाई। इस दौरान भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली। रक्षाबंधन के इस अवसर पर जेल परिसर…
कोरबा। आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति, कोरबा के अध्यक्ष पद का चुनाव 25 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में अंकित तिवारी, भास्कर राव एवं जीतू पटेल की मौजूदगी में चुनाव कराया गया, जबकि चुनाव का संचालन राम गोपाल चंद्रा ने किया।चुनाव परिणाम में शत्रुघ्न राठौड़ ने ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करते हुए पुनः अध्यक्ष पद हासिल किया। उनकी जीत के बाद ठेकेदार समिति में उत्साह और खुशी का माहौल है।चुनाव के दौरान अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। पवन अगरिया को उपाध्यक्ष, संपत महंत को सचिव और मुकुंद यादव को कोषाध्यक्ष निर्वाचित…
सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ही गिरोह द्वारा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मकानों में की गई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, पहली घटना फाटकपारा, कांजी हाउस के पीछे रहने वाले देवराम पटेल के घर हुई थी।…
कोरबा। मंगलम विहार, कोसाबाड़ी स्थित एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र कुमार यूरोलॉजी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की सुविधा को बढ़ाते हुए एनकेएच में एक नए यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की शुरुआत की गई है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के साथ आधुनिक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। निःशुल्क ओपीडी में किडनी, यूरेटर एवं मूत्राशय की पथरी, प्रोस्टेट…
