Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीपी नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के सदर हाजी अखलाक खान अशरफी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मदरसे के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया और अंग्रेजी भाषा में संबोधित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मदरसा दारुल उलूम रिजविया में बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा…
कोरबा के राताखार क्षेत्र में कथित अवैध रेत परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टरों को खनिज विभाग की कार्रवाई से पहले ही सूचना मिल जाती है, जिसके बाद मौके से वाहनों को हटा दिया जाता है।बताया जा रहा है कि जब खनिज विभाग के अधिकारी जांच या कार्रवाई के लिए राताखार क्षेत्र की ओर रवाना होते हैं, तो विभाग से जुड़े एक ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर दीपक सिंह नामक व्यक्ति को फोन कर अधिकारियों के निकलने की जानकारी दी जाती…
कोरबा में साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल अकाउंट के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोरबा निवासी दो खाताधारकों के विरुद्ध पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, साइबर थाना कोरबा द्वारा अलग-अलग बैंक खातों से जुड़े मामलों में अपराध दर्ज कर धारा 317(2) और 318(4) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान दो अलग-अलग मामलों में खाताधारकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में मानस नगर निवासी महेंद्र कुमार धीवर और कृष्ण नगर निवासी के. प्रभाकर राव द्वारा लाभ कमाने के उद्देश्य से अपने…
कोरबा। रजगामार क्षेत्र के केसला गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा एक ग्रामीण के घर की बाड़ी में रखे खपरैल के बीच जाकर छिप गया। जिस स्थान पर सांप मौजूद था, वहां परिवार का देव स्थल भी था। विशालकाय किंग कोबरा को देखकर परिवार में दहशत फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना तत्काल वन विभाग के कमलेश कुम्हार और सूरज सिंदार को दी गई। इसके साथ ही नोवा नेचर रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को भी जानकारी दी गई।उस…
कोरबा। जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल देने पहुंचे महिला और पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए। अस्पताल में सैंपल देने के लिए मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ के बीच महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था दिखाई नहीं दी।इस दौरान महिला और पुरुष एक साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। ऐसे में अस्पताल में मरीजों की सुविधा और व्यवस्थित कतार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।लोगों का कहना है कि यदि सैंपल कलेक्शन के लिए जरूरत के अनुसार अलग-अलग कतार या बेहतर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, तो भीड़ को व्यवस्थित…
कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, जिस मोटरसाइकिल की चोरी हुई, उसे स्टेशन परिसर में बिना रसीद कटाए खड़ा किया गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली।घटना के बाद वाहन मालिक को बाइक चोरी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर…
कोरबा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, नरेंद्र देवांगन सहित कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण…
कुसमुंडा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कुसमुंडा क्षेत्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 8 अगस्त 2026 की शाम विकास नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही आगामी सदस्यता सत्यापन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए नई रणनीति तैयार की गई।बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी (कोरबा) केदारनाथ अग्रवाल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में राकेश श्रीवास्तव, नौशाद खान, गिरिजा साहू और आशुतोष कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सह जेसीसी एवं केंद्रीय सचिव अशोक कुमार साहू ने किया।बैठक को संबोधित करते…
कोरबा। कोरबा पुलिस ने राह चलती युवती से मारपीट कर मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब पांच महीने पहले रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर युवती से मारपीट की थी और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था।पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे प्रार्थिया पूनम राय काम से पैदल अपने घर लौट रही थी। बुधवार रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर वहां अंधेरा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक रेलवे लाइन की ओर से आया और युवती को हाथ-झापड़ से मारपीट करते हुए रेलवे पटरी की…
कोरबा। शहरवासियों के बेहतर दंत स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनकेएच हॉस्पिटल, मंगलम विहार, कोसाबाड़ी में 11 से 14 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप का आयोजन किया जा रहा है।कैंप में अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. द्विंकवल गंगवानी द्वारा मरीजों के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।शिविर में दांतों की सामान्य जांच, स्केलिंग एवं पॉलिशिंग, कैविटी की पहचान, मसूड़ों की जांच और दंत रोगों से संबंधित उपचार परामर्श दिया जाएगा। साथ ही मरीजों को मौखिक स्वच्छता और दांतों की बेहतर देखभाल के लिए जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार,…
