बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डढहा से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाना चकरभाठा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भावाकांपा स्थित आरोपी के घर से बरामद किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चकरभाठा पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार उर्फ छोटा कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम भावाकांपा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 64(A) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
बुलंद आवाज न्यूज़ कोरबा।




