कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस इलाके में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद राम कुमार साहू अन्य पर गंभीर मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं।पीड़ित विनोद चौहान उर्फ बोना, पिता स्वर्गीय दादू राम चौहान, निवासी के अनुसार, पार्षद राम कुमार साहू अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उनके सिर पर वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।पीड़ित का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।घटना की सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कानूनी धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



