कोरबा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में “प्रोबिटी फॉर प्रॉस्पेरिटी” (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) थीम पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वुमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS), एसईसीएल कोरबा क्षेत्र द्वारा 16×16 फीट की भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।श्रीमती वरुणा मदान, सीनियर मैनेजर (एचआर) के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला सदस्यों ने सामूहिक रूप से रंगोली निर्माण में योगदान दिया। महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता, आपसी सहयोग और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोली तैयार की।इस भव्य रंगोली को देखकर कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अभिजीत भट्टाचार्य ने महिला सदस्यों के प्रयासों, उनकी कलात्मक प्रतिभा और सामूहिक सहभागिता की सराहना की।इस आयोजन का उद्देश्य सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रंगोली के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि ईमानदारी और सामूहिक प्रयास किसी भी संस्थान की प्रगति एवं समृद्धि के महत्वपूर्ण आधार हैं।एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में आयोजित इस पहल ने न केवल महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




