Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में ऑनलाइन सट्टे के खेल पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा! मोबाइल में खुला लाखों के लेन-देन का राज, रानी रोड से कथित सटोरिया गिरफ्तार!

    2026-11-28

    वर्दी में सेवा का सफर थमा, पुलिस विभाग ने खोया अपना कर्मठ साथी! भीम कार्ष के निधन से पुलिस लाइन में शोक की लहर

    2026-11-28

    संविधान दिवस पर EVIS के विद्यार्थियों को न्याय व्यवस्था की मिली प्रत्यक्ष सीख, डिंपल भेड़िया और अधिवक्ता संघ की ग्रंथालय सचिव के मार्गदर्शन में हुआ जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण!

    2026-11-27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कोरबा में ऑनलाइन सट्टे के खेल पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा! मोबाइल में खुला लाखों के लेन-देन का राज, रानी रोड से कथित सटोरिया गिरफ्तार!
    Blog

    कोरबा में ऑनलाइन सट्टे के खेल पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा! मोबाइल में खुला लाखों के लेन-देन का राज, रानी रोड से कथित सटोरिया गिरफ्तार!

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2026-11-28
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेलने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सट्टा खिलाने में संलिप्त था। पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना ने इस कथित सट्टा कारोबार का खुलासा किया।

    मिली जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और दबिश देकर मोह. इसाक कुरैशी को कथित रूप से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा।

    पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की जांच किए जाने पर श्रीदेवी, टाइम बाजार, मिलन डे एवं कल्याण नामक ऑनलाइन साइटों से संबंधित जानकारी तथा विभिन्न अंकों और जोड़ियों की सट्टा-पट्टी के फोटो मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन और नगद रकम भी जप्त की गई है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी के फोन-पे नंबर से सट्टे के लेन-देन से जुड़े लाखों रुपये के ऑनलाइन यूपीआई ट्रांजेक्शन की जानकारी भी मिली है। इस मामले में पुलिस ने मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की, पिता स्वर्गीय ईस्माइल कुरैशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 968/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

    पुलिस की अपील

    कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल 112 पर सूचना दें।

    अब बड़ा सवाल!

    मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाला यह ऑनलाइन सट्टे का खेल कितने लोगों तक फैला हुआ था? लाखों रुपये के बताए जा रहे ऑनलाइन लेन-देन के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं? क्या पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर अन्य संलिप्त लोगों तक भी पहुंचेगी?

    फिलहाल कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच के आगे बढ़ने और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े पूरे नेटवर्क के खुलासे पर नजर रहेगी।

    बुलंद आवाज न्यूज़ | कोरबा, छत्तीसगढ़

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    वर्दी में सेवा का सफर थमा, पुलिस विभाग ने खोया अपना कर्मठ साथी! भीम कार्ष के निधन से पुलिस लाइन में शोक की लहर

    2026-11-28

    संविधान दिवस पर EVIS के विद्यार्थियों को न्याय व्यवस्था की मिली प्रत्यक्ष सीख, डिंपल भेड़िया और अधिवक्ता संघ की ग्रंथालय सचिव के मार्गदर्शन में हुआ जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण!

    2026-11-27

    संविधान दिवस पर EVIS के विद्यार्थियों को न्याय व्यवस्था की मिली प्रत्यक्ष सीख, डिंपल भेड़िया और अधिवक्ता संघ की ग्रंथालय सचिव के मार्गदर्शन में हुआ जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण!

    2026-11-26

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03869

    कटघोरा ब्रेकिंग | सांभर में कीड़ा मिलने से मुरली होटल में हड़कंप, ग्राहकों ने छोड़ा खाना; वायरल वीडियो से खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल!

    2026-11-13652

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24446

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03324
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा में ऑनलाइन सट्टे के खेल पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा! मोबाइल में खुला लाखों के लेन-देन का राज, रानी रोड से कथित सटोरिया गिरफ्तार!

    By जितेंद्र हथेल2026-11-280

    कोरबा। शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

    वर्दी में सेवा का सफर थमा, पुलिस विभाग ने खोया अपना कर्मठ साथी! भीम कार्ष के निधन से पुलिस लाइन में शोक की लहर

    2026-11-28

    संविधान दिवस पर EVIS के विद्यार्थियों को न्याय व्यवस्था की मिली प्रत्यक्ष सीख, डिंपल भेड़िया और अधिवक्ता संघ की ग्रंथालय सचिव के मार्गदर्शन में हुआ जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण!

    2026-11-27

    संविधान दिवस पर EVIS के विद्यार्थियों को न्याय व्यवस्था की मिली प्रत्यक्ष सीख, डिंपल भेड़िया और अधिवक्ता संघ की ग्रंथालय सचिव के मार्गदर्शन में हुआ जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण!

    2026-11-26
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.