Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कटघोरा। क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में एनकेएच ग्रुप की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। एनकेएच कटघोरा में 11 अगस्त को मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी आयोजित की जाएगी।शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा मरीजों को मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, अनिद्रा, नशे की लत और व्यवहार संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर जांच एवं परामर्श देंगी।वहीं त्वचा रोग एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकित गुप्ता त्वचा, बाल, नाखून तथा कॉस्मेटिक संबंधी समस्याओं से जुड़े मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह देंगे।नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त…
कोरबा। कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव के खेत में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्यजीव रेस्क्यू विशेषज्ञ एवं नोवा नेचर से जुड़े जितेंद्र सारथी को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।जितेंद्र सारथी ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से काफी सावधानी के साथ मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही और वन विभाग की टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।रेस्क्यू के…
कोरबा। बालकों वन परिक्षेत्र के अजगरबहार गांव में एक घर के बाथरूम में छोटा किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की रेस्क्यू टीम ने वन विभाग के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया।वन मंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश, उपवनमंडलाधिकारी रामसिंह राठिया के मार्गदर्शन तथा बालकों वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों राजू बर्मन, राकेश मानिकपुरी, कमलेश गोड और नरेश गोड ने सफल रेस्क्यू कर किंग कोबरा को सुरक्षित थैले में रखा। आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई के बाद उसे…
कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।कार्रवाई के दौरान राताखार, कसरेंगा, बरमपुर, सुराकछार, पाली, कापूबहरा और भिलाई बाजार में अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन करते हुए कुल 12 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 10 ट्रैक्टर और 2 टीपर शामिल हैं।जब्त वाहनों को सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना और कटघोरा स्थित खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है।खनिज…
कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय में सावन के पहले सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कोरबा से वन्यजीव रेस्क्यू विशेषज्ञ एवं नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और वैज्ञानिक तरीके से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।सावन माह में भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है। इसी भावना के चलते लोगों ने सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना दी। जितेंद्र सारथी ने विशेष उपकरणों की मदद से कोबरा को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू बैग में रखा।रेस्क्यू के…
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो वर्ष से फरार चल रहे मुख्य आरोपी वैभव भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इससे एक दिन पहले सह-आरोपी जितेंद्र मसीह भी गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस के अनुसार, मृतक विकास अग्रवाल और मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुरानी रंजिश थी। आरोपी को संदेह था कि मृतक उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। इसी रंजिश के चलते वैभव ने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर…
कोरबा जिले के दीपका स्थित यूनियन बैंक, प्रगतिनगर में हुई सेंधमारी और चोरी के प्रयास का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने बैंक की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करने और चोरी का प्रयास किया था। घटना की शिकायत बैंक प्रबंधक ने थाना दीपका में दर्ज कराई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और लगातार जांच…
कोरबा। शहर के निहारिका स्थित एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में 3 अगस्त (सोमवार) को स्किन, हेयर एंड लेजर नि:शुल्क परामर्श (फ्री ओपीडी) शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता मरीजों को त्वचा और बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श देंगे।शिविर के दौरान मुंहासे, दाग-धब्बे, झाइयां, बाल झड़ना, डैंड्रफ, एलर्जी, फंगल संक्रमण, पिगमेंटेशन सहित अन्य त्वचा एवं हेयर संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित उपचार और सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न स्किन प्रोसीजर पर विशेष छूट का लाभ भी मरीजों को मिलेगा।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. अंकित गुप्ता को त्वचा…
कोरबा जिले में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोरों ने पहले स्कूल परिसर को ही शराब पार्टी का अड्डा बना दिया और इसके बाद स्कूल का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, सुबह जब शिक्षक और कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो परिसर में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। जब स्कूल की जांच की गई तो आवश्यक सामग्री और अन्य सामान गायब मिला, जिसके बाद चोरी की पुष्टि हुई।घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी…
कोरबा। जिले के छुरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं से नाराज़ छात्रों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर फूट पड़ा। छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से कई तरह की समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। छात्रों ने विद्यालय के प्राचार्य और अधीक्षिका को तत्काल हटाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को…
