छत्तीसगढ़ में खनिज साधन विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य शासन के खनिज साधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ खनिज विभाग के अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में कोरबा जिले का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है।
जारी आदेश के मुताबिक कोरबा जिला कार्यालय, खनिज शाखा में पदस्थ उप संचालक (खनिज प्रशासन) श्री प्रमोद कुमार नायक का स्थानांतरण जिला कार्यालय खनिज शाखा दंतेवाड़ा किया गया है। वहीं संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ उप संचालक (खनिज प्रशासन) श्रीमती मीनाक्षी साहू को जिला कार्यालय खनिज शाखा कोरबा में नई पदस्थापना दी गई है।
यानी कोरबा जिले के खनिज विभाग में भी जिम्मेदारियों का बदलाव किया गया है। अब देखना होगा कि नई पदस्थापना के बाद जिले में खनिज संबंधी कार्यों को किस तरह आगे बढ़ाया जाता है।
ऐसे में खनिज विभाग में अधिकारियों का बदलाव केवल प्रशासनिक आदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम जनता और खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों की निगाहें भी नई पदस्थापना पर रहेंगी।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद कोरबा में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और खनिज नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों पर विभाग किस तरह की कार्रवाई करता है?क्या नई पदस्थापना के बाद जिले में खनिज संबंधी शिकायतों का तेजी से निराकरण होगा? क्या अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई देखने को मिलेगी? और क्या खनिज विभाग की कार्यप्रणाली में बदलाव नजर आएगा?इन तमाम सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे।फिलहाल छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग द्वारा जारी आदेश ने प्रदेश के खनिज विभाग में प्रशासनिक बदलाव की नई तस्वीर सामने रख दी है।




