Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
साइकिल-मोटरसाइकिल से कथित कोयला चोरी, सुरक्षा गार्डों पर आरोप; एसईसीएल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल
कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित मानिकपुर खदान से कथित रूप से कोयले की चोरी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि रात के अंधेरे में साइकिल और मोटरसाइकिल के जरिए खदान से कोयला बाहर ले जाया जा रहा है।स्थानीय लोगों का दावा है कि इस मामले में ड्यूटी पर तैनात कुछ सुरक्षा गार्डों की भूमिका संदिग्ध है। उनका कहना है कि सुरक्षा गार्ड सुरेश निर्मलकर पर पहले भी कोयला चोरी से जुड़े आरोप लग चुके हैं और इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।शिकायतकर्ताओं का यह भी…
कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बरपाली निवासी रोहन उर्फ अमन श्रीवास का शव टीपी नगर के पास किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरपाली निवासी रोहन उर्फ अमन श्रीवास टीपी नगर के पास किराए के कमरे में रहता था और Trendz Studio Salon में कार्यरत था।बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे उसकी अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे उसने दोबारा…
कोरबा। मानिकपुर चौकी पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹18,800 नकद सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलीम अंसारी निवासी शारदा विहार (मानिकपुर चौकी क्षेत्र), मोहम्मद हनीफ उर्फ हनीक निवासी पथरीपार, शाहिद अली निवासी रामलीला मैदान मुड़ापार कोरबा, आनंद विश्वाश, राजेंद्र साहू निवासी संजय नगर, अशोक चंद्र निवासी इमली डुग्गू रेलवे स्टेशन क्षेत्र, महताब आलम निवासी धनवारपारा तथा मोहम्मद साबिर निवासी मुड़ापार शामिल हैं।बताया…
बिलासपुर, 21 जुलाई 2026। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम और ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल से आयोजित इस कार्यशाला में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।कार्यशाला में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने ‘गुंडा एवं निगरानी बदमाश’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए निवारक पुलिसिंग, बेसिक पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के व्यावहारिक उपायों पर जानकारी साझा की।बैठक में निर्देश दिए गए…
रायपुर। वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित “शबरी वाचनालय” का उद्घाटन शबरी कन्या आश्रम परिसर, रोहिणीपुरम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बालिकाओं की शिक्षा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उमेश कच्छप ने की, जबकि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री अतुल जोग मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वाचनालय उद्घाटन से हुई। छात्राओं ने स्वागत नृत्य तथा “राष्ट्र विजयी हो हमारा” गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत…
कोरबा के रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पीजी कॉलेज के सामने स्थित शंकर नगर से गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र में खुलेआम गांजा और महुआ शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे मोहल्ले का माहौल प्रभावित हो रहा है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संजय पावले नामक व्यक्ति के कारण क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है। लोगों का यह भी कहना है कि संबंधित व्यक्ति और उसकी पत्नी हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं तथा अब फिर से अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने का आरोप लगाया जा…
कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में होगा।समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार और…
कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर भीषण ट्रैफिक जाम ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस बार सबसे ज्यादा परेशानी उन स्कूली बच्चों को हुई, जो परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे, लेकिन घंटों तक जाम में फंसे रहे।सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब कुछ बच्चों ने चार्ट पेपर पर “मुझे स्कूल जाना है” लिखकर अपनी बेबसी जाहिर की। स्कूल वैन और ऑटो में बैठे बच्चे बार-बार ड्राइवरों से पूछते रहे—”अंकल, स्कूल कितनी देर में पहुंचेंगे?” लेकिन जाम इतना लंबा था कि किसी के पास इसका जवाब नहीं था।इन दिनों स्कूलों में टेस्ट और मूल्यांकन…
19 जुलाई 2026 को सामाजिक संस्था संवेदना परिवार द्वारा देवपहरी ग्राम पंचायत के ग्राम हरदीमहुवा स्थित पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच सेवा कार्य किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को कपड़े और छाते वितरित किए गए, वहीं बच्चों को बिस्किट, केक, चॉकलेट सहित अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की गई।इस सेवा अभियान में लेमरू थाना प्रभारी श्री सुमन पोया एवं भाजपा मंडल प्रभारी श्री हरि शंकर जी ने उपस्थित होकर सहयोग और मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संवेदना परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुनील वर्मा, देवा बंजारे, रविकांत जी, प्रवीण, नीलम, विनिशा क्लॉक, मनीषा यादव, निशा यादव, कृतिशा नायर एवं…
कोरबा पुलिस ने इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन और अमानत में खयानत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9 लाख रुपये मूल्य की इमारती लकड़ी और परिवहन में इस्तेमाल की गई एक क्रेन बरामद की है। मामले में सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास अनुमति से काटे गए वृक्षों की लकड़ी के अवैध परिवहन की शिकायत पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध दर्ज किया गया था। प्रारंभिक शिकायत में सात वृक्षों की लकड़ी गायब होने की बात सामने आई थी,…
