कोरबा। आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति, कोरबा के अध्यक्ष पद का चुनाव 25 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में अंकित तिवारी, भास्कर राव एवं जीतू पटेल की मौजूदगी में चुनाव कराया गया, जबकि चुनाव का संचालन राम गोपाल चंद्रा ने किया।चुनाव परिणाम में शत्रुघ्न राठौड़ ने ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करते हुए पुनः अध्यक्ष पद हासिल किया। उनकी जीत के बाद ठेकेदार समिति में उत्साह और खुशी का माहौल है।चुनाव के दौरान अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। पवन अगरिया को उपाध्यक्ष, संपत महंत को सचिव और मुकुंद यादव को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ली।समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और ठेकेदारों के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




