Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा अस्पताल में रेप का आरोपी आराम फरमाते दिखा, बगल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक भी लेते रहे आराम! वीडियो वायरल, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

    2026-10-12

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कोरबा अस्पताल में रेप का आरोपी आराम फरमाते दिखा, बगल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक भी लेते रहे आराम! वीडियो वायरल, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल
    Blog

    कोरबा अस्पताल में रेप का आरोपी आराम फरमाते दिखा, बगल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक भी लेते रहे आराम! वीडियो वायरल, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2026-10-12
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार युवक अस्पताल में आराम फरमाता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी के बगल वाले बेड पर ड्यूटी में तैनात दो पुलिस आरक्षक भी आराम करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पवन महतो के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 10 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया था।मेडिकल जांच के दौरान आरोपी ने तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती है।इसी बीच सामने आए वीडियो में आरोपी मोबाइल चलाते और गुटखा खाते दिखाई दे रहा है। वहीं, उसकी निगरानी के लिए ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस आरक्षक भी बगल में आराम करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने आरोपी की सुरक्षा और निगरानी में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस मामले में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा है कि जांच के दौरान यदि आरक्षकों की लापरवाही सामने आती है, तो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।अब बड़ा सवाल यह है कि आरोपी की निगरानी के लिए तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कितनी गंभीरता से निभा रहे थे? फिलहाल, वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच और संभावित कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।कोरबा से बुलंद आवाज न्यूज़।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03857

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24434

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28305
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा अस्पताल में रेप का आरोपी आराम फरमाते दिखा, बगल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक भी लेते रहे आराम! वीडियो वायरल, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

    By जितेंद्र हथेल2026-10-121

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक…

    26 वर्षीय चालक की संदिग्ध मौत, दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    2026-09-17

    शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    2026-09-14

    टावर लाइन के नीचे सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक सामने आया दंतैल हाथी, जान बचाने टावर पर चढ़े कर्मचारी

    2026-09-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.