सक्ती जिले में बंधन बैंक की लोन राशि में धोखाधड़ी और गबन के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सक्ती का है, जहां अपराध क्रमांक 221/2024 के तहत धारा 420 भादवि में प्रकरण दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार, बंधन बैंक में जमा की जाने वाली 1 लाख 42 हजार 550 रुपये की लोन राशि बैंक खाते में जमा नहीं की गई। आरोप है कि आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रकम आपस में बांटकर उपयोग कर ली।जांच के दौरान आरोपी कमलेश सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था और विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जावलपुर में दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बैंक में कार्यरत रहने के दौरान लोन की राशि खाते में जमा नहीं करने और अपने साथी के साथ रकम बांटने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपी कमलेश सिंह को 28 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




