Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा पुलिस ने मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।दरअसल, 21 दिसंबर को ददरखुर्द क्षेत्र में प्रार्थी दीपक ठाकुर के साथ मारपीट कर करीब 20 से 22 ग्राम सोने की चेन, 70 हजार रुपये नकद सहित लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली गई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी…
कोरबा जिले के सर्वमंगला–रताखार मार्ग स्थित रताखार बायपास में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय हरिहर दास की मौत हो गई। हरिहर दास बिरदा थाना कुसमुंडा क्षेत्र के निवासी थे और बुधवारी स्थित CSEB प्लांट के श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्षेत्र में एक ठेका कंपनी के माध्यम से मजदूरी का कार्य करते थे।जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे हरिहर दास को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर उसके हेल्पर को गिरफ्तार…
कोरबा पुलिस ने हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मानिकपुर चौकी पुलिस ने हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेम कुमार साहू, निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती, अपने घर के सामने धारदार तलवार लहराकर क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद की।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता…
कुसमुंडा क्षेत्र में कार्यरत सोनू-मोनू कंपनी के श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें निर्धारित HPC रेट के अनुसार मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी मांग कंपनी प्रबंधन के सामने रखी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।मजदूरों का आरोप है कि उन्हें तय दर से कम वेतन दिया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि लगातार PNC कंपनी के माध्यम से कार्य कराने के बावजूद श्रमिकों को उनका वैधानिक भुगतान नहीं मिल रहा है।श्रमिकों ने मांग की है कि…
कोरबा। शहर के बुधवारी क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत युवक को पहले नशे की हालत में देखा गया था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।…
कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैतमा, गोपालपुर ढोलकीपारा निवासी सुखी सिंह (30 वर्ष) की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।मृतक के परिवार में एक भाई और चार बहनें हैं। पिता पंचराम का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि माता का नाम छत्ता कंवर है।परिजनों के अनुसार, सांप के काटने के बाद उन्होंने तत्काल 112 और 108 आपातकालीन सेवा पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। मजबूरी में परिजन स्वयं निजी वाहन से सुखी सिंह को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक…
कोरबा जिले के थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके 3 वर्षीय बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि निशा पाण्डेय अपने 3 वर्षीय बेटे मुकुल पाण्डेय के साथ 4 जुलाई 2026 को घर से चली गई थीं और अब तक वापस नहीं लौटी हैं।जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों के अनुसार, महिला अपने साथ कुछ कपड़े और जरूरी सामान लेकर निकली थी। संभावित रिश्तेदारों और परिचितों के यहां…
कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चौकी के सिंगापुर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले अभिषेक खलखो उर्फ बिट्टू की घर के कुएं में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि अभिषेक शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने घर के कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार, अभिषेक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची,…
कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस इलाके में शराब पीने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ शराबियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।बताया जा रहा है कि पंप हाउस निवासी योगेश श्रीवाश अपने परिवार के साथ रहते हैं। 11 जुलाई की रात करीब 10 बजे पड़ोस के कुछ लोग उनके घर के पास बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। योगेश श्रीवाश ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, जिससे विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि गुस्साए शराबियों ने योगेश श्रीवाश के…
कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय भास्कर महतो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भास्कर महतो, निवासी खरिया भाठा, ड्यूटी से लौट रहे थे। वे बरपाली से सर्कबुंदिया की ओर आ-जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर…
