Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा जिले के गेवरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एसईसीएल के अधीन कार्यरत पीएनसी गेवरा कंपनी एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बाद रास्ता पूरी तरह कीचड़, मलबे और पत्थरों से भर गया है। इसी बीच कोयला परिवहन में लगी भारी गाड़ियां दलदल में फंस गई हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा साफ नजर आ रहा है।स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ओवरबर्डन यानी ओबी परिवहन में…

Read More

कोरबा शहर के मुड़ापार क्षेत्र में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुड़ापार निवासी अंजनी बाई को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए, ताकि समय पर उपचार मिल सके। बुलंद आवाज़ की अपील:बरसात के मौसम में सतर्क…

Read More

कोरबा/ राजगामार चौक स्थित राठौर जनरल स्टोर पर चोरी-छिपे पेट्रोल बेचे जा रहा हैं जब आम लोगों को पेट्रोल आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा, तब संबंधित दुकान पर नियमों को दरकिनार कर पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़े फोटो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह जिला प्रशासन एवं कलेक्टर के आदेशों का सीधा उल्लंघन माना जाएगा।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राजगामार चौकी पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे, या फिर मामला यूं ही…

Read More

कोरबा जिले के ग्राम दादरखुर्द में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई, गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। करीब 125 वर्षों से लगातार चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान के रथ का दर्शन और पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से विधि-विधान के साथ पूजन प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, वहीं शाम 4 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।आयोजन समिति ने…

Read More

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता प्रीतेश पनोरे ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले प्रीतेश को बड़ी संख्या में युवा साथियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है।प्रीतेश पनोरे का कहना है कि युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने का मंच है। उनका लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना और शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला तथा सामाजिक न्याय जैसे…

Read More

कोरबा के रामपुर स्थित डिंगापुर में जज कॉलोनी के सामने बन रहे गार्डन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते पहली ही बारिश में गार्डन की हालत खराब हो गई। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से गार्डन की स्थिति बदहाल दिखाई दे रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया। वहीं ठेकेदार हेमंत देवांगन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि उन्हें किसी टेंडर प्रक्रिया के तहत यह काम नहीं मिला।वार्डवासियों के अनुसार,…

Read More

विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर कोरबा के एनकेएच न्यू कोरबा हॉस्पिटल में डॉक्टर्स-डे गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर इस विशेष दिवस का उत्सव मनाया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया।एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि मरीजों के बेहतर उपचार में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की टीम भावना और समर्पण से ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं संभव हो पाती हैं।वहीं एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि डॉक्टर्स-डे चिकित्सकों के योगदान…

Read More

कोरबा जिले के विकासखंड व अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला करमंदी परिसर में 11 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बन रही आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्य पर गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।मामले को लेकर जब बुलंद आवाज़ न्यूज़ की टीम ने ग्राम सरपंच से फोन पर बातचीत की, तो उनका कहना था कि संबंधित इंजीनियर बीच-बीच में निर्माण स्थल का निरीक्षण करने आते हैं और वापस चले जाते हैं।वहीं,…

Read More

कोरबा जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। कटघोरा क्षेत्र के ग्राम पदनिया-जापेली निवासी 13 वर्षीय शिवम महत की गर्जना और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक शिवम महत, जगमोहन दास का पुत्र था। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली को देखते हुए प्रशासन ने…

Read More

कोरबा पुलिस ने मीरा रिजॉर्ट के बाहर हुए चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर ली गई है।पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई 2026 की रात दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी का जन्मदिन मनाने थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया।रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान…

Read More