कोरबा। शहर के निहारिका स्थित एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में 3 अगस्त (सोमवार) को स्किन, हेयर एंड लेजर नि:शुल्क परामर्श (फ्री ओपीडी) शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता मरीजों को त्वचा और बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श देंगे।शिविर के दौरान मुंहासे, दाग-धब्बे, झाइयां, बाल झड़ना, डैंड्रफ, एलर्जी, फंगल संक्रमण, पिगमेंटेशन सहित अन्य त्वचा एवं हेयर संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित उपचार और सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न स्किन प्रोसीजर पर विशेष छूट का लाभ भी मरीजों को मिलेगा।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. अंकित गुप्ता को त्वचा एवं यौन रोग उपचार के क्षेत्र में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है। शिविर का उद्देश्य लोगों को त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा समय पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराना है।यह नि:शुल्क ओपीडी शिविर 3 अगस्त (सोमवार) को प्रथम तल, एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर, निहारिका में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहेगा।अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति पूर्व पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 7879165185 पर संपर्क कर सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



