Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
उरगा मण्डल के ग्राम कुदरी में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय जी एवं भाजपा जिला मंत्री श्री अजय कंवर जी की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंडल अध्यक्ष किशन साव जी ने अपने उद्बोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए उन्हें विश्व का नेता बताया। तथा उनके जन्मदिवस 17 सितम्बर से महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2अक्टूबर तक 15दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने…
जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती शिक्षक मोहल्ला में बीते रविवार को सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी दुश्मनी के चलते नशे में धुत युवक ने एक टेलर पर डंडे से हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए युवक का गाल भी काट डाला।मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ पटेल की टेलर भागवत दीवान के पुत्र संदीप दीवान से लंबे समय से विवाद चल था। बीते शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह संदीप से झगड़ा करने उसके घर पहुंचा। उस समय संदीप घर पर नहीं था, केवल भागवत दीवान और उनकी पत्नी मौजूद थे। इसी दौरान…
कोरबा। जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर श्याग शरीफ में बाबा ख़्वाजा सूफ़ी शमसुद्दीन नक्शबंदी का 12वां सालाना उर्स बड़े अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय इस उर्स का आगाज़ 10 सितंबर को परचम कुशाई से हुआ। रात 9 बजे से तकरीर ( प्रवचन) हुई, श्याग शरीफ दरगाह के सज्जादा नशीन ज़नाब सलाहुउद्दीन नक्सबंदी व सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैयद शब्बीर अहमद अशरफी की सदारत मे कोरबा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ज़की आलम ने तक़रीर पेश की और मस्जिदे आला हजरत गेरवाघाट के इमाम हाफिज तनवीर आलम साहब ने नात व मनकबत पेश की।उर्स…
14 वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य को मिले 6 स्वर्ण सहित कुल 22 पदक
कोरबा के खिलाड़ियो ने जीते 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 काँस्य 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर तक किया गया । कमलेश देवांगन की मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य से 32 खिलाड़ियो के दल ने भाग लेते हुये कुल 22 पदक जीते साथ ही प्रणव राज सिंह, गोपाल यादव, रागिनी साहू, एवं अंजू ने राष्ट्रीय निर्णायक का भूमिका निभाया । प्रतियोगिता में असम टीम ने 29 स्वर्ण 11 रजत और 20 काँस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि महाराष्ट्र 24 स्वर्ण 16 रजत 18 काँस्य…
कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा के बटहा खार से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय हरियल राम सोनवानी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों के अनुसार मृतक सामान्य रूप से खेतों में काम करता था, लेकिन हाल के दिनों में वह कुछ तनाव में दिख रहा था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।
करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोंगाआमा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। तय समय पर जब केंद्र की गतिविधियाँ शुरू होनी चाहिए थीं, उस समय केंद्र का दरवाजा बंद मिला। यह स्थिति सीधे तौर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों की गैरजिम्मेदारी को उजागर करती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से फोन पर बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उनका बच्चा बीमार है और इलाज के लिए वे अस्पताल गई हैं। वहीं केंद्र की सहायिका ने भी यही तर्क दिया कि उनके बच्चे की तबीयत खराब है, जिसके कारण वे उपस्थित नहीं हो पाईं। इस प्रकार,…
कुसमुंडा (कोरबा)। SECL कुसमुंडा कोयला खदान में नीलकंठ कंपनी द्वारा तैनात महिला बाउंसरों की दबंगई और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इन महिला बाउंसरों द्वारा लोगों के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की जा रही है। इससे न केवल माहौल बिगड़ रहा है बल्कि खदान प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। ग्रामीणों और मजदूरों का कहना है कि खदान क्षेत्र में काम करने वालों से सुरक्षा की उम्मीद रहती है, लेकिन बाउंसरों के व्यवहार से असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि…
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट कोरबा SECL कुसमुण्डा कोयला खदान पर अब महिला बाउंसर के हवाले किया गया है अब देखना यह है की नील कंठ ठेका कम्पनी के द्वारा भू विस्थापित के द्वारा अपनी जमीन के बदले नौकरी पुनर्वास की मांग को लेकर आए दिन महिलाओ के द्वारा SECL कुशमुण्डा कोयला खदान पर चक्का जाम कोयला उत्पादन को बंद करा देना आम बात हो गई है जिस वज़ह से नील कंठ ठेका कम्पनी ने महिला बाउंसरो को नियुक्त किया है l अब लोगो के मन मे अनेको प्रकार के सवाल खड़े कर दिए और SECL कुसमुण्डा प्रबंधन से हमने बात…
रितिक वैष्णव की रिपोर्ट करतला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लिमडीह में अवैध रेत खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पंचायत ने गांव की भलाई के लिए यह प्रस्ताव पास किया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों को मकान निर्माण के लिए रेत की ज़रूरत होगी, उन्हें प्राथमिकता से गांव की रेत दी जाएगी। लेकिन पंचायत के इस निर्णय को ताक पर रखकर ट्रैक्टर मालिक मनमानी पर उतर आए हैं। वे गांव की रेत निकालकर उसे आसपास के अन्य पंचायतों और बाहरी जगहों तक ले जाकर बांट रहे हैं। पंचायत की स्पष्ट…
कोरबा। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक कोरबा में मुख्यमंत्री सहित तमाम कैबिनेट के मंत्री आगमन हो रहा है और ननकी राम कंवर जैसे वरिष्ठ आदिवासी नेता अविभाजित मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन के कई विभाग के वरिष्ठ मंत्री रहे जिन्हे कार्यक्रम का जिला प्रशासन के द्वारा कोई आमंत्रण पत्र नहीं भेजना स्वागत सत्कार में भी उन्हें आमंत्रित नहीं करना एवं दूसरी ओर भाजपा का जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्यमंत्री के समकक्ष बैठा हुआ है लेकिन जिला पंचायत कोरबा का निर्वाचित अध्यक्ष डॉ पवन सिंह जो आदिवासी वर्ग से है अपने ही जिला पंचायत कोरबा कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री…
