Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा वन मंडल में वर्षा ऋतु के आगमन के साथ एक विशाल किंग कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू का सफल अभियान चलाया गया। पसरखेत वन परिक्षेत्र में कोरबा–हाटी मुख्य मार्ग के पास झाड़ियों से निकलकर एक विशाल किंग कोबरा सड़क पार करता दिखाई दिया। सांप को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनमंडल अधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश और उपवन मंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सर्प संरक्षण संस्था RCRS…
छत्तीसगढ़ में जल्द ही पुलिस और वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, महानिरीक्षक, डीएसपी, एसडीओपी और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की तैयारी चल रही है।बताया जा रहा है कि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज के एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर जाने और जुलाई में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल साहू की सेवानिवृत्ति के बाद यह बदलाव प्रस्तावित है। संभावित सूची में करीब 16 जिलों के एसपी प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, धमतरी, बेमेतरा, जगदलपुर और अंबिकापुर…
कोरबा में डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की कोरबा शाखा द्वारा संयुक्त रूप से खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। एमपी नगर स्थित मनोरंजन गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में 60 से 70 चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.एस. जायसवाल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी की उपस्थिति में हुआ। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से चिकित्सकों ने फिटनेस, आपसी समन्वय और खेल भावना का परिचय दिया।आईएमए और आईडीए के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को स्वस्थ रखने वाले डॉक्टरों का…
कोरबा में नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 70 वर्षीय वियश राठौर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सीएसईबी के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और खरमोरा के निवासी बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब नो-एंट्री के बावजूद एक भारी ट्रक सड़क पर दौड़ रहा था। ट्रक की चपेट में आने से वियश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत…
देश की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल गेवरा खदान से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मानसून की शुरुआती बारिश ने ही खदान परिसर को पानी और कीचड़ के दलदल में बदल दिया है। खदान के भीतर से सामने आए वीडियो में करोड़ों रुपये की भारी मशीनें और डंपर कीचड़ में फंसे और रेंगते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे हालात में काम कर रहे मजदूरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।आरोप है कि खदान में कार्यरत PNC कंपनी ने बारिश से पहले पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की। नतीजा यह है कि…
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीराम पटेल के रूप में हुई है, जो थाना उरगा क्षेत्र के निवासी थे।बताया जा रहा है कि मनीराम पटेल मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, तेज बारिश शुरू हुई और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्साालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित…
कोरबा में नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 70 वर्षीय वियश राठौर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे सीएसईबी से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और खरमोरा के निवासी थे।जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब नो-एंट्री के बावजूद एक भारी वाहन सड़क पर चल रहा था। वाहन की चपेट में आने से वियश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने…
कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित पार्किंग में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष खैरवार (48 वर्ष), निवासी बाघमल्ला, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संतोष खैरवार ट्रक को पार्किंग में खड़ा कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान ट्रक का हैंडब्रेक ठीक से नहीं लगने के कारण वाहन पीछे की ओर लुढ़कने लगा। ट्रक को रोकने के प्रयास में वह दोबारा वाहन पर चढ़ने लगे, लेकिन उनका पैर फिसल गया और वे ट्रक के नीचे आ गए।हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही…
कोरबा। जिले में करंट लगने से एक 61 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नीरा देवी के रूप में हुई है, जो डेंगू नाला के पास की निवासी थीं।बताया जा रहा है कि घर के बाहर खंभे के पास अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया…
कोरबा के दीपका खदान क्षेत्र में CISF की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। CISF ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन रोलर बरामद किए हैं। मामले में चार अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है।30 जून 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, 29 जून की सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर दीपका माइंस के बेल्ट नंबर-15 स्थित ACB क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे CISF के एक जवान ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोलर ले जाते देखा। जवान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को…
