कोरबा। घंटाघर क्षेत्र में राजेंद्र राजपूत द्वारा संचालित Chai Bar में चोरी की घटना सामने आई है। मामला रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र राजपूत रात करीब 12 बजे के बाद दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। दुकान की स्थिति देखकर उन्हें चोरी होने का संदेह हुआ।बताया जा रहा है कि चोर दुकान में रखे करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। वहीं, चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और चोरी गए सामान की जानकारी जुटा रही है।फिलहाल चोरी की घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की सही रकम और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



