कोरबा जिले में सर्प संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। बीहड़ जंगल से लगे एक गांव में ग्रामीणों ने 6 फीट लंबे अहिराज सांप को मारने के बजाय उसकी सुरक्षित रेस्क्यू के लिए वन विभाग और नोवा नेचर की टीम को सूचना दी।वीओ:मामला कोरबा जिले के सतरंगा रोड स्थित ग्राम जाम बहार का है, जहां देर रात करीब 10:30 बजे एक ग्रामीण के घर में लगभग 6 फीट लंबा अहिराज सांप ईंटों के बीच जाकर छिप गया। घबराने के बजाय ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए वन विभाग और नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी की रेस्क्यू टीम को सूचना दी।सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ अहिराज का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों को सर्प संरक्षण, सर्पों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह भी दी गई।जितेंद्र सारथी ने बताया कि उनकी टीम पूरे कोरबा जिले में दिन-रात वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू और आमजन की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों में बढ़ती जागरूकता के कारण अब अधिक से अधिक वन्यजीवों का जीवन बचाया जा रहा है।उन्होंने सर्प संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने में सहयोग के लिए जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि लोगों की बदलती सोच संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



