Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एसईसीएल कर्मी सत्य नारायण शनिवार देर रात करीब 1 बजे कुसमुंडा खदान के खोड़री फेस में 60 टन क्षमता के डंपर से मिट्टी अनलोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक डंपर पीछे की ओर फिसल गया और लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान चालक ने अपनी जान बचाने के लिए डंपर से छलांग लगा…

Read More

कोरबा जिले के तरदा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालकों से कथित तौर पर अवैध रूप से 100 रुपये की वसूली किए जाने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि पैसा नहीं देने पर वाहन चालकों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। जानकारी के अनुसार, भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर को तोड़कर एक शॉर्टकट मार्ग बना दिया गया है, जिसका उपयोग रायगढ़, चांपा और अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाले भारी वाहन कर रहे हैं। ये वाहन निर्धारित मार्ग की बजाय शॉर्टकट रास्ते से कुसमुंडा, दीपका और गेवरा की…

Read More

आरोप है कि 10 जून के बाद भी रेत खनन पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रंजू यादव, सद्दाम खान और प्रवीण साहू के द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कराया जा रहा है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर दिन-रात रेत से भरे वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे शासन के निर्देशों की खुली अवहेलना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।…

Read More

कोरबा जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने NHAI अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय निवासियों और CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग की है। युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, दीपक वर्मा की मौजूदगी में सौंपे गए ज्ञापन में टोल प्लाजाओं की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संगठन का कहना है कि कोरबा जिले में संचालित चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजाओं पर स्थानीय लोगों को अनावश्यक आर्थिक…

Read More

सक्ती पुलिस ने चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 50 किलोग्राम चोरी का चावल बरामद किया गया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संकेत गोयल निवासी वार्ड क्रमांक 14 सक्ती ने थाना सक्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जून 2026 को उसके ट्रक क्रमांक CG15 KL 9002 में मारुति एग्रोवेट राइस मिल सरवानी से 580 बोरी सीएमआर चावल लोड कर शासकीय गोदाम टेमर भेजा गया था।…

Read More

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामला बुधवारी बायपास रोड का है, जहां निर्माण कार्य की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। आरोप है कि संबंधित स्थल पर बिना टेंडर प्रक्रिया और बिना वैध कार्यादेश के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में जब हमारी टीम ने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार मनोज अग्रवाल से बातचीत की और वर्क ऑर्डर की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, तो उन्होंने कहा कि वर्क ऑर्डर की जानकारी और दस्तावेज इंजीनियर राहुल मिश्रा से प्राप्त किए जा सकते…

Read More

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। प्रेस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में मतपेटी को विधिवत सील कर सुरक्षित रख दिया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई और सभी सदस्यों ने लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया। मतदान सम्पन्न होने के बाद अब सभी प्रत्याशियों…

Read More

कोरबा। राताखार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है। क्षेत्रवासियों को दिन-रात लगातार बिजली कटौती, बार-बार लाइन ट्रिपिंग और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई बार एक घंटे के भीतर ही 4 से 5 बार बिजली गुल हो जाती है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार बिजली आने-जाने से घरेलू विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और भीषण गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों तथा मरीजों…

Read More

कोरबा में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम यानी NCAP के तहत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विकसित किए गए उद्यान को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वर्ष 2023-24 में 49.83 लाख रुपये की लागत से इस उद्यान का निर्माण कराया गया, जिसका वित्तपोषण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा किया गया है। परियोजना का उद्देश्य शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना बताया गया है। लेकिन वार्डवासियों का आरोप है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद उद्यान में अपेक्षित…

Read More

कोरबा जिले के दीपका परियोजना में कार्यरत कलिंगा कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी KCCL के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा माइनिंग सुपरवाइजर, मैकेनिक और हेल्परों को कोल इंडिया की हार्ड पावर कमेटी यानी HPC द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन और SECL दीपका प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए 13 जून 2026 तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 14 जून 2026 से…

Read More