कोरबा पुलिस ने हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मानिकपुर चौकी पुलिस ने हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेम कुमार साहू, निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती, अपने घर के सामने धारदार तलवार लहराकर क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद की।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पिछले चार से पांच दिनों में आर्म्स एक्ट के तहत यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



