कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैतमा, गोपालपुर ढोलकीपारा निवासी सुखी सिंह (30 वर्ष) की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।मृतक के परिवार में एक भाई और चार बहनें हैं। पिता पंचराम का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि माता का नाम छत्ता कंवर है।परिजनों के अनुसार, सांप के काटने के बाद उन्होंने तत्काल 112 और 108 आपातकालीन सेवा पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। मजबूरी में परिजन स्वयं निजी वाहन से सुखी सिंह को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।परिजन अपने स्तर पर ही उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान अगली सुबह करीब 7 बजे सुखी सिंह ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिजनों ने आपातकालीन सेवाओं की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर 112 या 108 की सहायता मिल जाती, तो संभवतः सुखी सिंह की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



