19 जुलाई 2026 को सामाजिक संस्था संवेदना परिवार द्वारा देवपहरी ग्राम पंचायत के ग्राम हरदीमहुवा स्थित पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच सेवा कार्य किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को कपड़े और छाते वितरित किए गए, वहीं बच्चों को बिस्किट, केक, चॉकलेट सहित अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की गई।इस सेवा अभियान में लेमरू थाना प्रभारी श्री सुमन पोया एवं भाजपा मंडल प्रभारी श्री हरि शंकर जी ने उपस्थित होकर सहयोग और मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संवेदना परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुनील वर्मा, देवा बंजारे, रविकांत जी, प्रवीण, नीलम, विनिशा क्लॉक, मनीषा यादव, निशा यादव, कृतिशा नायर एवं श्रीजीत नायर का विशेष योगदान रहा।वहीं आयोजन में अखिलेश्वर उपाध्याय, शोभा चौहान, चठान सिंह, श्वेता, भोला यादव तथा छातों की व्यवस्था में आभा नामदेव, पल्लवी मिश्रा, शांति गढ़ेवाल, प्रीति उरांव, खुशबू शर्मा, सविता एवं क्रांति चंद्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।संवेदना संस्था के संस्थापक श्रीजीत नायर ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने तथा सर्पदंश जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के संबंध में ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी और सुझाव भी दिए। इस सेवा अभियान को ग्रामीणों ने सराहा और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



