कुसमुंडा क्षेत्र में कार्यरत सोनू-मोनू कंपनी के श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें निर्धारित HPC रेट के अनुसार मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी मांग कंपनी प्रबंधन के सामने रखी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।मजदूरों का आरोप है कि उन्हें तय दर से कम वेतन दिया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि लगातार PNC कंपनी के माध्यम से कार्य कराने के बावजूद श्रमिकों को उनका वैधानिक भुगतान नहीं मिल रहा है।श्रमिकों ने मांग की है कि सभी कर्मचारियों को नियमानुसार HPC रेट पर वेतन दिया जाए, साथ ही बकाया राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।हालांकि, इस मामले में सोनू-मोनू कंपनी और PNC कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि कंपनी का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



