Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा शहर के एमपी नगर क्षेत्र में देर शाम दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।हादसे में घायल लोगों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सक्ती पुलिस ने हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा सारथी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पैसों के विवाद के बाद अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा पर थर्माकोल पेपर कटर से हमला कर दिया। उसने गले और सीने जैसे शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर लगातार वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, फिर जांजगीर और बाद में बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के…
कोरबा में पीएचई विभाग के ठेकेदारों ने लंबे समय से लंबित भुगतान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की।ठेकेदारों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से भुगतान लंबित होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। कई ठेकेदार कर्ज के बोझ तले दब गए हैं, जबकि कुछ के आत्महत्या करने, गंभीर बीमार होने और मानसिक अवसाद में जाने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।एसोसिएशन…
कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पाम मॉल स्थित वन नाइट क्लब (ONC) और सेंट्रल प्वाइंट बार में आकस्मिक छापेमारी की। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दोनों बारों में निर्धारित समय के बाद भी आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब परोसी जा रही है और देर रात तक पार्टी आयोजित की जा रही है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों बारों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद दोनों बार के…
कोरबा/कुसमुंडा। ग्राम जटराज चन्द्र नगर बसाहट में करीब 11 करोड़ रुपये की निर्माण परियोजना को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने यह काम कथित रूप से करीब 6 करोड़ रुपये में लेकर निर्माण कार्य किया, जिसके कारण गुणवत्ता से समझौता किया गया।ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर एसडीएम कटघोरा और महाप्रबंधक कुसमुंडा को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों का दावा है कि पहली ही बारिश में सामुदायिक भवन का हिस्सा धंसने लगा, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर…
कोरबा। जिले के पीड़िया जंगल क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। खेत की ओर गए एक ग्रामीण पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सुबह अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान जंगल से निकले हाथी का सामना उससे हो गया। हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद…
कोरबा। जिले में अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के तमाम दावों के बीच सीएसईबी चौक से सामने आई तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि नो-एंट्री के दौरान भी रेत से भरे ट्रैक्टर बेखौफ शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इस घटना के बाद दो ट्रैफिक जवानों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया था।इसके बावजूद यदि अवैध रेत परिवहन पहले की तरह जारी है, तो सवाल उठना लाज़िमी है कि आखिर किसके संरक्षण में…
कोरबा/करतला। करतला क्षेत्र के रहने वाले नंदलाल मझवार (47 वर्ष) की जहरीले सांप के डंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नंदलाल मझवार मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे पुटू (जंगली मशरूम) बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया।परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे दो छोटे बेटे छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।बरसात के मौसम में जंगलों और खेतों में सांपों की…
कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पाम मॉल में देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की रात करीब 1:30 बजे सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो के चालक रमन सिंह ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मॉल के मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को टक्कर मार दी, जिससे सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।घटना के समय मौजूद मॉल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत चौकी…
कोरबा जिले की कुसमुंडा खदान से एक गंभीर मामला सामने आया है। खदान में कार्यरत कर्मचारी प्रेम सिंह ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि पुलिस और एसईसीएल के कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और…
