कुसमुंडा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कुसमुंडा क्षेत्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 8 अगस्त 2026 की शाम विकास नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही आगामी सदस्यता सत्यापन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए नई रणनीति तैयार की गई।बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी (कोरबा) केदारनाथ अग्रवाल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में राकेश श्रीवास्तव, नौशाद खान, गिरिजा साहू और आशुतोष कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सह जेसीसी एवं केंद्रीय सचिव अशोक कुमार साहू ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों और आगामी सदस्यता सत्यापन को लेकर अपने विचार रखे। राकेश श्रीवास्तव ने पिछले वर्ष के सदस्यता सत्यापन के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए आगामी सत्यापन के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को पूरी सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।नौशाद खान ने संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे कार्यों और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि पदाधिकारियों को अपने पद की गरिमा के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सदस्यता सत्यापन की समय-सीमा को देखते हुए पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने तथा श्रमिक हितों से जुड़े नियम-कानूनों की जानकारी कामगारों तक पहुंचाने पर जोर दिया।मुख्य अतिथि केदारनाथ अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन में एकजुटता को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने गुटबाजी और आपसी मतभेदों से दूर रहकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा श्रमिक हित में किए गए कार्यों, उसकी साख और ऐतिहासिक योगदान को कामगारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना चाहिए। साथ ही कुसमुंडा क्षेत्र में क्वार्टरों की समस्या और अवैध कब्जे जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.एस. पाल ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में पद से अधिक महत्वपूर्ण कार्य और जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर संगठन को कुसमुंडा क्षेत्र में और मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना होगा।क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू ने कहा कि नए पदभार के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा दी जाएगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने और आगामी सदस्यता सत्यापन में इसका सकारात्मक परिणाम दिखाने की बात कही।बैठक में कमलेश प्रधान, लक्ष्मण सिंह, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की एकता, श्रमिक समस्याओं के समाधान और सदस्यता सत्यापन को लेकर अपने विचार रखे।पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारीसदस्यता सत्यापन की तैयारियों को लेकर कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय, परियोजना और यूनिट समिति के पदाधिकारियों तथा कमेटी सदस्यों को अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता सत्यापन का कार्य समय-सीमा के भीतर और पारदर्शिता के साथ पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.एस. पाल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश प्रधान, क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष एल.पी. सिंह, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य निरंजन सिंह एवं सोनू प्रताप, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य मनीष सिंह, परियोजना अध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव, सचिव देवेंद्र सिंह, एरिया यूनिट अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, सचिव श्रवण कुमार, पीट सेफ्टी कमेटी सदस्य आर.के. तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और श्रमिक सदस्य मौजूद रहे।बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों और समिति सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखते हुए कुसमुंडा क्षेत्र में एचएमएस को और मजबूत करने तथा श्रमिक हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




