कोरबा। जिले के सीतामढ़ी निवासी और शहर में परिचित चेहरा रहीं मालती किन्नर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों, परिचितों और समर्थकों में शोक की लहर है।मालती किन्नर सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहती थीं। वह अपनी टीम के साथ लोगों के सुख-दुख में शामिल होती थीं और जरूरत के समय लोगों के बीच पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाती थीं। इसी वजह से सीतामढ़ी सहित कोरबा शहर में उनकी अलग पहचान बनी हुई थी।मालती किन्नर नगर निगम पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुकी थीं। चुनाव के दौरान भी वह लोगों के बीच सक्रिय रहीं और स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी पहचान बनी।उनके निधन से परिचितों और समर्थकों में शोक का माहौल है। लोगों ने मालती किन्नर के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




