कोरबा। जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल देने पहुंचे महिला और पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए। अस्पताल में सैंपल देने के लिए मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ के बीच महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था दिखाई नहीं दी।इस दौरान महिला और पुरुष एक साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। ऐसे में अस्पताल में मरीजों की सुविधा और व्यवस्थित कतार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।लोगों का कहना है कि यदि सैंपल कलेक्शन के लिए जरूरत के अनुसार अलग-अलग कतार या बेहतर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, तो भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है और मरीजों को भी सुविधा होगी।अब देखने वाली बात होगी कि जिला चिकित्सालय प्रबंधन इस मामले को लेकर क्या कदम उठाता है और ब्लड सैंपल काउंटर पर कतार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




