कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर डॉ. एस. चंदानी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से प्रेरणा लेने का अवसर देता है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।डॉ. चंदानी ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ से नई ऊर्जा एवं नई शक्ति के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा और उनकी बेहतर स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, एचओडी, सीनियर एडमिन स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान पूरा अस्पताल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




