Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मोबाइल पर ID बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर जोड़ने का आसान कमाई का लालच देकर बड़ी रकम जुटाने की चर्चा; रामेश्वर साहू समेत कई लोगों की भूमिका जांच के घेरे में

    2026-09-05

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच

    2026-09-04

    दो सटोरिए गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड कौन ? राकेश विश्वकर्मा पर लगे सट्टा नेटवर्क के आरोप

    2026-09-04
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे
    Blog

    स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2026-08-15
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीपी नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम रिजविया में ध्वजारोहण एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के सदर हाजी अखलाक खान अशरफी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मदरसे के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया और अंग्रेजी भाषा में संबोधित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मदरसा दारुल उलूम रिजविया में बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी दी जा रही है, ताकि विद्यार्थी भविष्य में हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

    परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अदनान रजा, दिलखुश, आदिल रजा, शहीद रजा, हामिद रजा और मोहम्मद ताजुद्दीन को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    मुख्य अतिथि हाजी अखलाक खान अशरफी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में हर समाज, धर्म और वर्ग के लोगों ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गंगा-जमुनी तहजीब देश की खूबसूरत विरासत है, जिसे कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।

    कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के मुख से निकले देशभक्ति और भाईचारे के संदेश में विशेष मिठास होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देश की एकता और आपसी सद्भाव की भावना को और मजबूत करते हैं।

    कार्यक्रम में सुन्नी मुस्लिम जमात के सरफरस्त कारी सैय्यद शब्बीर अहमद अशरफी, मदरसा दारुल उलूम रिजविया के सदर हाजी अब्दुल रज्जाक मेमन, सेक्रेटरी हलीम शेख, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जाकि आलम सहित मौलाना हाफिज निजामुद्दीन, मौलाना सलामुद्दीन, मौलाना अजीजुल हक, मोहम्मद सलमान खान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सैफुल आजम, अहमद खान, जुनैद कुरैशी, सुल्तान, मोहम्मद हदीस, अब्दुल कादिर खान, कयामुद्दीन, शफीक शेख, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    मोबाइल पर ID बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर जोड़ने का आसान कमाई का लालच देकर बड़ी रकम जुटाने की चर्चा; रामेश्वर साहू समेत कई लोगों की भूमिका जांच के घेरे में

    2026-09-05

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच

    2026-09-04

    दो सटोरिए गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड कौन ? राकेश विश्वकर्मा पर लगे सट्टा नेटवर्क के आरोप

    2026-09-04

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03856

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24430

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28304
    Don't Miss
    Blog

    मोबाइल पर ID बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर जोड़ने का आसान कमाई का लालच देकर बड़ी रकम जुटाने की चर्चा; रामेश्वर साहू समेत कई लोगों की भूमिका जांच के घेरे में

    By जितेंद्र हथेल2026-09-0528

    कोरबा। जिले में कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर लोगों से निवेश…

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच

    2026-09-04

    दो सटोरिए गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड कौन ? राकेश विश्वकर्मा पर लगे सट्टा नेटवर्क के आरोप

    2026-09-04

    हाथों में सट्टा विरोधी पोस्टर-बैनर लेकर दिया संदेश—“सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो”, दोबारा अपराध पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

    2026-08-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.