कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, जिस मोटरसाइकिल की चोरी हुई, उसे स्टेशन परिसर में बिना रसीद कटाए खड़ा किया गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली।घटना के बाद वाहन मालिक को बाइक चोरी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की पहचान के साथ चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही है।रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से हुई इस चोरी की घटना ने स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में जुटी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




