कोरबा जिले में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोरों ने पहले स्कूल परिसर को ही शराब पार्टी का अड्डा बना दिया और इसके बाद स्कूल का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, सुबह जब शिक्षक और कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो परिसर में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। जब स्कूल की जांच की गई तो आवश्यक सामग्री और अन्य सामान गायब मिला, जिसके बाद चोरी की पुष्टि हुई।घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात में नियमित पुलिस गश्त होती, तो संभवतः इस तरह की वारदात को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



