कटघोरा। क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में एनकेएच ग्रुप की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। एनकेएच कटघोरा में 11 अगस्त को मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी आयोजित की जाएगी।शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा मरीजों को मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, अनिद्रा, नशे की लत और व्यवहार संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर जांच एवं परामर्श देंगी।वहीं त्वचा रोग एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकित गुप्ता त्वचा, बाल, नाखून तथा कॉस्मेटिक संबंधी समस्याओं से जुड़े मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह देंगे।नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एनकेएच कटघोरा में आयोजित होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर का उद्देश्य कटघोरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें विशेषज्ञ परामर्श के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो।अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा, बाल, नाखून एवं कॉस्मेटिक संबंधी समस्याओं से परेशान मरीज इस नि:शुल्क ओपीडी का लाभ उठाएं।पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर:6232033201 | 6232033202
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




