कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय में सावन के पहले सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कोरबा से वन्यजीव रेस्क्यू विशेषज्ञ एवं नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और वैज्ञानिक तरीके से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।सावन माह में भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है। इसी भावना के चलते लोगों ने सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना दी। जितेंद्र सारथी ने विशेष उपकरणों की मदद से कोबरा को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू बैग में रखा।रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।सांप हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। समय पर चिकित्सा ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है।”
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



