कोरबा। शहरवासियों के बेहतर दंत स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनकेएच हॉस्पिटल, मंगलम विहार, कोसाबाड़ी में 11 से 14 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप का आयोजन किया जा रहा है।कैंप में अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. द्विंकवल गंगवानी द्वारा मरीजों के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।शिविर में दांतों की सामान्य जांच, स्केलिंग एवं पॉलिशिंग, कैविटी की पहचान, मसूड़ों की जांच और दंत रोगों से संबंधित उपचार परामर्श दिया जाएगा। साथ ही मरीजों को मौखिक स्वच्छता और दांतों की बेहतर देखभाल के लिए जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैंप के दौरान विभिन्न डेंटल प्रक्रियाओं पर विशेष छूट भी उपलब्ध रहेगी। कैंप में पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क है और सीमित स्लॉट को देखते हुए मरीजों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की गई है।शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।यह नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप एनकेएच हॉस्पिटल, मंगलम विहार, कोसाबाड़ी, कोरबा में आयोजित होगा।अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 8602599122 पर संपर्क किया जा सकता है।एनकेएच हॉस्पिटल प्रबंधन ने नागरिकों से इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने और समय पर दांतों की जांच कराने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




