कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।कार्रवाई के दौरान राताखार, कसरेंगा, बरमपुर, सुराकछार, पाली, कापूबहरा और भिलाई बाजार में अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन करते हुए कुल 12 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 10 ट्रैक्टर और 2 टीपर शामिल हैं।जब्त वाहनों को सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना और कटघोरा स्थित खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है।खनिज विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना और शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है।विभाग ने साफ किया है कि खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



