छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ बड़ा फेरबदल किया गया है। बस्तर से लेकर सरगुजा और कोरबा तक पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक यानी DGP ने 34 निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के तबादले का आदेश जारी किया है।
तबादला आदेश सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। आदेश के तहत कई निरीक्षकों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें निरीक्षक मनीष नगर और नागेश साहू के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने जिलों में जिम्मेदारी संभालेंगे।




