भिलाई बाजार। दीपका कॉलोनी स्थित मातृ छाया में मीना राठौर एवं हर्षा जायसवाल की अगुवाई में सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सावन उत्सव का उल्लास देखने को मिला।सावन महोत्सव में शामिल महिलाओं ने सावन झूले का आनंद लिया। साथ ही प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पुष्पलता राठौर को सावन क्वीन चुना गया।इस अवसर पर मीना राठौर, हर्षा जायसवाल, अंजना जायसवाल, उज्ज्वला राठौर, बुधवारा देवांगन, रिंकी राठौर, नमिता राठौर, अंजली गोरहा, नीलू वर्मा, मंजू रात्रे, नम्रता राठौर, फ्रेमा रात्रे, रेनू राठौर, विनीता सिंह, संध्या जायसवाल, रूबी जायसवाल, पूजा राठौर एवं नीलू राठौर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।सावन क्वीन चुने जाने पर पुष्पलता राठौर ने आयोजनकर्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और उत्सव का आनंद लेने का अवसर प्रदान करते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




