Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»महिला एवं बाल विकास विभाग ने 6 जिलों के बदले डीपीओ, कोरबा डीपीओ का 4 साल में चौथी बार ट्रांसफर
    Blog

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने 6 जिलों के बदले डीपीओ, कोरबा डीपीओ का 4 साल में चौथी बार ट्रांसफर

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-07-01
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/रिपोर्टर/महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोमवार को 7 जिला कार्यक्रम अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी है। जारी नवीन पदस्थापना आदेश में सूरजपुर ,महासमुंद ,बलौदाबाजार ,कोंडागाँव ,कोरबा एवं बस्तर जिला प्रभावित हुआ है।सबसे बड़ी हैरानी कोरबा ,सूरजपुर एवं बलौदाबाजार जिले में डीपीओ का तबादला तो कर दिया गया लेकिन डीपीओ की पदस्थापना नहीं की गई है। साथ ही कई डीपीओ का 2 साल के पहले ही ट्रांसफर से विभाग सुर्खियों में बना हुआ है। कोरबा जिले में पदस्थ जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश का तबादला ,कोंडागाँव जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कर दिया गया है। इनकी कोरबा जिले में पदस्थापना को सवा साल ही हुए थे कि पुनः उनका तबादला कर दिया गया। इससे पूर्व वो जशपुर जिले में भी साल भर से कम समय में उनका ट्रांसफर कोरबा कर दिया गया था। जशपुर से पहले जगदलपुर विभागीय ट्रेनिंग सेंटर में भी वो साल भी नहीं रहीं।इस तरह 2022 से 2025 तक चार साल में उनका यह चौथी ट्रांसफर है। डीपीओ रेणु प्रकाश के कार्यकाल में विभाग के योजनाओं ,कार्यों में अपेक्षित गति गुणवत्ता आई थी। बावजूद इसके 2 साल से पूर्व उनका लगातार स्थानांतरण समझ से परे रहा।यही नहीं प्रशासनिक आधार पर रेणु प्रकाश का तबादला तो कर दिया गया लेकिन विभाग आकांक्षी जिला होने के बाबजूद कोरबा जिले में डीपीओ की पदस्थापना करना भूल गया। इसी तरह सूरजपुर जिले में भी डीपीओ रमेश साहू का प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर कर उन्हें सचिव महिला आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है। लेकिन यहाँ भी डीपीओ की पदस्थापना नहीं की गई।यही हाल बलौदाबाजार जिले का है यहाँ डीपीओ टिकवेंद्र जाटवर का तबादला महासमुंद किया गया है। लेकिन यहाँ भी डीपीओ की पदस्थापना नहीं की गई है। हालांकि तीनों जिलों में डीपीओ के अभाव में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है,लेकिन स्थानान्तरण आदेश में नए डीपीओ की पदस्थापना नहीं होने से विभाग चर्चा में बना हुआ है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जल्द नए डीपीओ की पदस्थापना की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24412

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28285
    Don't Miss
    Blog

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    By जितेंद्र हथेल2026-08-038

    कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय में सावन के पहले सोमवार को उस समय…

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.