Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2026-06-27

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, ट्रेडिशनल योगासन में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
    Blog

    चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, ट्रेडिशनल योगासन में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-06-11No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा/8 जून को गीतांजलि भवन कोरबा में योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी सिंह राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथि स्वागत के बाद योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर द्वारा उत्साहवर्धक संबोधन के साथ ही बच्चों के साथ यौगिक आसन में बैठे बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए किया गया। इस योगासन खेल प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागी अलग-अलग योग विधा जिसमें ट्रेडिटिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन एकल, आर्टिस्टिक योगासन युगल, रिदमिक योगासन युगल, आर्टिस्टिक योगासन समूह जैसे योग विधाओं में अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किए। योगासन प्रतियोगिता में इस बार योगासन अलग अलग 12 इवेंट्स को खेल में सम्मिलित किया गया था।

    प्रतियोगिता पश्चात परिणाम घोषित कर विजयी और प्रतिभागी बच्चों को उनके एज क्राइटेरिया के हिसाब से उनका स्थान तय कर प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। जिसमें ट्रेडिशनल योगासन बालिका (14 से 18 वर्ष) में प्रथम स्थान पर कुमकुम अहिरवार, द्वितीय नंदनी, तृतीय दामिनी रही। ट्रेडिशनल योगासन बालक (14 से 18 वर्ष) में प्रथम स्थान पर आर्यन, द्वितीय उज्ज्वल विश्वकर्मा, तृतीय आदित्य रहा। ट्रेडिशनल योगासन बालिका (10 से 14 वर्ष) में प्रथम श्रृष्टि घोष, ट्रेडिशनल योगासन बालक (10 से 14 वर्ष) में प्रथम निखिल रहा। ट्रेडिशनल योगासन बालिका (18 से 28 वर्ष) में प्रथम नेहा कंवर, द्वितीय प्रीति, तृतीय जान्हवी रही। ट्रेडिशनल योगासन बालक (18 से 28 वर्ष) में प्रथम गीतेश्वर वैष्णव, द्वितीय प्रिंस रहा। ट्रेडिशनल योगासन बालिका (28 से 35 वर्ष) में प्रथम स्थान पर फुलेश्वरी रही। आर्टिस्टिक योगासन एकल बालक (14 से 18 वर्ष) में प्रथम स्थान पर आदित्य कुमार रहा। वहीं रिदमिक योगासन युगल (14 से 18 वर्ष) में किरण साहू एवं पूर्वी साहू प्रथम स्थान पर रहे।

    कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष इन्द्रनारायण जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य विनोद रत्नाकर, दुर्गेश राठौर, वृंदा चौहान, विनीता दीक्षित, नूतन विश्वकर्मा, जानकी साहू, आशालता कौशिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2026-06-27

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03187

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01161

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13151

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25131
    Don't Miss
    Blog

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    By जितेंद्र हथेल2026-06-274

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर… सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन के खिलाफ…

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24

    कबीर साहेब जी के 629वें प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान

    2026-06-23
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.