Friday, March 13, 2026
HomeBlogडी.ए.वी. कुसमुण्डा में फिट इण्डिया साइकिल रैली का हुआ आयोजन

डी.ए.वी. कुसमुण्डा में फिट इण्डिया साइकिल रैली का हुआ आयोजन

कुसमुण्डा- भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयेजित फिट इण्डिया साइकिल रैली का आयोजन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल एस. ई.सी. एल. कुसमुण्डा में शालेय छात्र-छात्राओं एवं पालको के सक्रिय सहभागिता से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री बी.सी. शर्मा, महाप्रबंधक (खनन) एस. ई.सी. एल. कुसमुण्डा परियोजना एवं प्राचार्य श्री चन्द्र मोहन पाण्डेय ने रैली का शुभारंभ ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि श्री शर्मा, ने बच्चों को साइकिल की अधिकाधिक उपयोग पर बल देते हुए इसे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए उपयोगिता पर जोर दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बच्चों को कार्यक्रम के सफल सहभागिता पर बधाई देते हुए साइकिल की उपयोगिता के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन खेल शिक्षक द्वय श्रीमति गायत्री साहु एवं कमलेश देवाॅगन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मो.मुकीद,डी.पी. भट्ट, वी.के रजक,एच.पी. पाण्डेय , दिनेश यादव, दीपक स्वाइन के आलावा श्री राम लाल कुजुर खेल प्रभारी कुसमुण्डा परियोजना के साथ पालकगणों का सक्रिय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular