Buland Awaj news/कोरबा के कटघोरा वनमंडल में एक तेंदुए का शिकार कर लिया गया। चैतमा रेंज के राहा बीट में यह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है,कि शिकार के बाद तेंदुए के महत्वपूर्ण अंगो को काटकर अज्ञात लोग ले गए। इस घटना के बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया है। तेंदुए का शिकार किसने और क्यों किया इस बात का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों पर शिकार करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। तेंदुए की मौत की सूचना मिलते ही बिलासपुर सीसीएफ प्रभात मिश्रा सहित कटघोरा डीएफओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। विभागीय अधिकारियों ने कहा है,कि जिस किसी ने भी यह हरकत की है उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














