Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»अपनी चिकित्सा से राहत प्रदान करने के पुनीत कार्य की तुलना किसी और सेवा से नहीं की जा सकती: विधायक प्रेमचंद पटेल
    Blog

    अपनी चिकित्सा से राहत प्रदान करने के पुनीत कार्य की तुलना किसी और सेवा से नहीं की जा सकती: विधायक प्रेमचंद पटेल

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-11-18
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल, कटघोरा का शुभारंभ, विधायक श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनकेएच की सेवाएं बेहतर, कटघोरा क्षेत्र को भी मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी सुविधा

    कोरबा। सोमवार को शुभ घड़ी में कोरबा जिलावासियों को बेहतर और महानगरीय तर्ज पर उपचार सुविधा उपलब्ध करा रहे एनकेएच ग्रुप द्वारा एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि दर्द से कराहते किसी मरीज की चिकित्सा प्रदान कर राहत देने के पुनीत कार्य की तुलना किसी और सेवा से नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनकेएच की सेवाएं कोरबा ही नहीं, आस-पास के क्षेत्र व पूरे प्रदेश में पिछले एक दशक से सर्वोत्तम का पर्याय बन चुकी है। विश्वास के उस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब कटघोरा में भी एनकेएच ग्रुप के मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगां
    सोमवार को पुराना कटघोरा-बिलासपुर मार्ग में कटघोरा ब्रांच मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, कुलदीप मरकाम, ललिता डिक्सेना, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, ममता अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल, अर्चना अग्रवाल, मुरली साहू, पवन अग्रवाल, डॉ. शेख इश्तियाक, अशोक चवलानी सहित कटघोरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक श्री पटेल ने कहा कि चिकित्सा सेवा की तुलना किसी दूसरी सेवा से नहीं की जा सकती। धरती पर चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया गया है, जो मरीज के प्राण की रक्षा करता है, उन्हें स्वस्थ करता है। कटघोरा जैसे विशाल क्षेत्र और इसके आसपास के लोगों के लिए एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे आज पूरा किया गया है। इसके लिए मैं एनकेएच परिवार को बधाई देता हूं और उनसे उम्मीद करता हूं कि एनकेएच अस्पताल का परिवार अपनी बेहतर सेवाओं से इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभान्वित करेगा। चूँकि यह नेशनल हाईवे से लगा हुआ पूरा क्षेत्र है और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इनमें घायल, गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त और भी गंभीर मामलों में मरीजों को जिले से बाहर दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। कटघोरा में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल जाने से इस तरह की नौबत कम आएगी और समय रहते उपचार मिलने से प्राण की रक्षा हो सकेगी। श्री पटेल ने एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी सहित क्षेत्रवासियों को पुनः बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

    बाक्स
    लंबे से महसूस की जा रही थी जरुरत, आज पूरी हुई, पाली व पोड़ी-उपरोड़ा भी होंगे कवर

    कटघोरा में एनकेएच हॉस्पिटल प्रारंभ हो जाने से कटघोरा सहित इसके आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को नजदीक में ही हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। अक्सर देखा गया है कि कटघोरा से लेकर जिले के दूरस्थ इलाके से मरीजों को जिला मुख्यालय तक आने में काफी समय लग जाता है। इस बीच उन्हें जो त्वरित उपचार लाभ मिलना चाहिए, वह बाधित होता है। इस तरह की समस्या के मद्देनजर अब कटघोरा में भी जो पाली, पोड़ी-उपरोड़ा व आसपास के लोगों के लिए एक केंद्र बिंदु भी है, यहां सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ब्रांच प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

    बाक्स
    एनकेएच ने अमूल्य जिंदगी बचाने की कठिनाइयों को हराकर जीता विश्वास: डाॅ एस चंदानी

    हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से रोगियों की सेवा में लगे हैं। दुर्घटना के दौरान हड्डी के साथ सिर में गंभीर चोट होने पर मरीज को बिलासपुर या रायपुर भेजा जाता था। दिल का दौरा पड़ने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते थे। वक्त और जरुरी सुविधाओं के अभाव में उस दौर में हारने को मजबूर अमूल्य जीवन को बचाने कुछ करने का संकल्प लिया और उन कठिनाइयों को हराकर एनकेएच ने मरीजों का विश्वास जीता है। अब कोरबा में ही हृदय रोग के उपचार के सुविधा, जांच व ऑपरेशन की सुविधा मिल जाने से काफी लाभ शहर व जिला वासियों को मिल रहा है। मरीजों की इलाज के अभाव में असामयिक मौत न हो, इस उद्देश्य से एनकेएच ग्रुप द्वारा कोरबा सुपरस्पेशलिटी (एनएबीएच से मान्यता प्राप्त) के साथ-साथ चाम्पा, जमनीपाली व बालको के बाद अब कटघोरा में हॉस्पिटल की शुरूआत की गई है।

    बाक्स
    चैबीस घंटे और सातों दिन एक छत के नीचे मिलेंगी यह सुविधाएं

    एनकेएच, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) में स्त्री एवं प्रसूति, जनरल सर्जन, जनरल मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक छत के नीचे 24 घंटे सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इमरजेंसी सेवा भी यहां उपलब्ध रहेगी। बहुत जल्द ही इस अस्पताल में कई अन्य आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    2026-08-03

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24413

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28287
    Don't Miss
    Blog

    सावन के पहले सोमवार पर पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    By जितेंद्र हथेल2026-08-038

    कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय में सावन के पहले सोमवार को उस समय…

    दो साल पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा पूरा: मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, दोनों इनामी आरोपी अब सलाखों के पीछे

    2026-08-03

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी कांड का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-02

    3 अगस्त को एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

    2026-08-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.