Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»उरगा – उरगा मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का हुआ आयोजन
    Blog

    उरगा – उरगा मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का हुआ आयोजन

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-06-12No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रितिक वैष्णव की रिपोर्ट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों को समर्पित “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर केंद्रित संकल्प से सिद्धि के 11 वर्षों की गौरवगाथा पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन उरगा मण्डल के ग्राम सेमीपाली मे किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा भारत माता के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण हेतु मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने कार्यशाला पर संक्षिप्त जानकारी रखी तथा संगठन के निर्देशानुसार मण्डल पदाधिकारियों साथ योजना बनाकर धरातल पर कार्य किये जाने की बात कही। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ संजय वैष्णव द्वारा मोदी जी के कार्यकाल की योजनाओं के बारे मे संक्षिप्त जानकारी दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले द्वारा सम्बोधन के दौरान केन्द्र सरकार की योजनाओं और सुशासन को जनता के बीच जाकर छोटे छोटे कार्यक्रम के द्वारा बताये जाने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा जिला कोरबा के पूर्व मंत्री माननीय किशन अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन मे संकल्प से सिद्धि के तहत 5जून से 15अगस्त तक की कार्यक्रम के बारे मे समग्र मार्गदर्शन प्रदान किया साथ ही उरगा मण्डल के पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए सभी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु आह्वान किया।
    जिसमें मुख्य करणीय बिन्दु निम्न रहे-
    1) एक पेड़ माँ के नाम तहत पूरे मण्डल मे वर्षा ऋतू मे सुरक्षा व्यवस्था सहित पौधरोपण किया जाना।
    2) योग दिवस को शक्तिकेंद्र एवं मण्डल स्तर पर वृहद आयोजन करना।
    3) डॉ श्यामाप्रसाद मुख़र्जी बलिदान दिवस को बूथ स्तर पर मनाना।
    4) आपातकाल की 50वीं बरसी को संगोष्ठी आयोजित कर कांग्रेस द्वारा किये गए लोकतंत्र की हत्या को जन सामान्य के बीच बताना।
    तथा
    5) 11वर्षों के सुशासन को, केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर घर जाकर जनता के बीच बताना


    इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मुख्य अतिथि किशन अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष किशन साव, डॉ संजय वैष्णव, रामचंद्र पाटले, मण्डल प्रतिनिधि ओम साहू, नवनियुक्त मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कंवर, नवनियुक्त महामंत्री द्वय पवन कुमार कंवर, संजय दास वैष्णव, नवनियुक्त मण्डल मंत्री यशोदा खैरवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, अनु.जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमलेश अनन्त, अनु. जनजाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कुमार कंवर, मिडिया प्रभारी राजेश सक्सेना, मण्डल टोली से सह संयोजक रोहित सोनवानी, खुशदिल आदिले, दिलीप कौशिक, विजय पटेल, अधिवक्ता साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    नवनियुक्त पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर स्वागत /सम्मान किया गया।
    कार्यक्रम का समापन फलदार पौधरोपण कर महामंत्री अधिवक्ता पवन कुमार कंवर द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री संजय दास वैष्णव द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01150

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13130

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    By जितेंद्र हथेल2026-06-176

    आरोप है कि 10 जून के बाद भी रेत खनन पर प्रतिबंध लागू होने के…

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.