Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    2026-06-18

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»कोरबा»एनटीपीसी-कोरबा पर मनमानी का आरोप लगा उसके खिलाफ ग्राम धनरास में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम रोजगार की मांग पर अड़े युवा
    कोरबा

    एनटीपीसी-कोरबा पर मनमानी का आरोप लगा उसके खिलाफ ग्राम धनरास में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम रोजगार की मांग पर अड़े युवा

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-09-13No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले के ग्राम धनरास में एनटीपीसी द्वारा संचालित राखड़ बांध से हो रही समस्याओं और रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के बैनर तले चक्का जाम और काम बंद प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत कंवर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए।

    * 11 सूत्रीय मांगों पर एनटीपीसी प्रबंधन से की चर्चा


            प्रदर्शन की जानकारी पहले ही शासन-प्रशासन को दे दी गई थी। इसको ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी प्रबंधन ने दर्री तहसीलदार की उपस्थिति में युवाओं से चर्चा के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। बैठक के दौरान युवाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगें प्रबंधन के समक्ष रखीं। प्रबंधन ने कुछ मुद्दों पर सहमति जताई, लेकिन रोजगार से संबंधित मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए।

    * राखड़ परिवहन बंद और डेम पर काम ठप्प  


            प्रबंधन से रोजगार के मुद्दे पर कोई सकारात्मक जवाब न मिलने के बाद नाराज ग्रामीणों ने राखड़ बांध पर पहुंचकर वाहनों को रोक दिया और वहां चल रहे काम को बंद करवा दिया। इस विरोध प्रदर्शन के बाद एनटीपीसी प्रबंधन ने अपने कार्यालय के गेट पर सीआईसीएफ जवानों को तैनात कर दिया, जबकि ग्रामीण वहीं बैठकर नारेबाजी करते रहे। ग्रामीणों की मांगों के प्रति प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा।

    * पुलिस की मध्यस्थता के बाद प्रदर्शन हुआ समाप्त


            प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी युवाओं से चर्चा की। युवाओं ने उन्हें बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन की मनमानी के कारण ग्राम के लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं, खासकर रोजगार से जुड़ी मांगों को बार-बार नजर अंदाज किया जा रहा है।
            थाना प्रभारी ने प्रबंधन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही। काफी देर बाद प्रबंधन के अधिकारी वहां पहुंचे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई। अंततः थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक करने की सलाह दी, जिसे अगले 1-2 दिनों में आयोजित करने की बात कही गई। इस पर दोनों पक्ष सहमत हुए और ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
            हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वे फिर से बड़ा आंदोलन करेंगे। एनटीपीसी राखड़ बांध के कारण ग्राम में प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं, जिनका समाधान ग्रामीण लंबे समय से मांग रहे हैं।
            इस विरोध प्रदर्शन ने एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने धनरास के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया है, और आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बीच क्या सहमति बनती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं !

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    2026-06-18

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01154

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13135

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    Blog

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    By जितेंद्र हथेल2026-06-1848

    कोरबा जिले के तरदा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालकों…

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.