
गुरदीप सिंह की रिपोर्ट
कुसमुंडा के आदर्श नगर सामुदायिक भवन में महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया गया महिलाओं ने सावन झूले का आनंद उठाया कार्यक्रम में गीत संगीत, नृत्य की धूम रही। महिलाएं सज संवर कर महोत्सव में हिस्सा लीं महिलाओं ने हर परिधान और हरी चूड़ियां धरण की हाथों में मेंहदी सजा कर प्रतियोगिता में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति झा अनु झा आरती राठौर नीलम कुकरेजा रानी शुक्ला माला राय सावित्री मनहर अल्फा सोनी उपस्थित थे सबसे पहले मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया गया गीत-संगीत का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। चुड़ी मजा ना देगी, कंगन मजा ना देगा, तेरे बिना ओ साजन, सावन मजा ना देगा छतरी ना खोल बरसात में के बोल पर महिलाओं ने जम कर झुमी व ठुमके लगाईं। सावन की खूब मस्ती की। फिल्मी और भोजपुरी व लोकगीत की गायिकाओं की देर शाम तक लड़ी लगी रही। इसके अलावा विभिन्न तरह के प्रतियोगिता, मॉडलिंग, गेम इत्यादि का आयोजन किया गया। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में प्रथम सरोज जायसवाल सेकंड नीला निराला थर्ड उषा बारे विजेता बने और सावन सुंदरी का किताब भी हासिल किया
जिसमें महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष उमा कुमारी कोषाध्यक्ष मंजू यादव सचिव तुलेश्वरी साहू के संयोजन में आयोजित की गई। अध्यक्ष उमा कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि हर वर्ष हमलोग बड़े पैमाने पर सावन महोत्सव का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। जिससे वह अपनी कला की प्रस्तुति कर सके। कार्यक्रम को हम सभी अगले वर्ष बड़े पैमाने पर करेंगे ताकि अधिक महिलाओं को इसमें शामिल किया जा सके मुख्य अतिथि रानी शुक्ला ने कहा कि मैं पहली बार इस कार्यक्रम में आई हूं उन्होंने कहा कि सावन माह का एक विशेष महत्व है सावन माह हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है सभी महिलाओं को सम्मान के रूप में एक गिफ्ट भेंट किया गया प्रेरणा महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित थी